राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घटित मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत सात लोग घायल हो गये है. घायलों में गंजपर गांव के लीलावती देवी, राजु प्रसाद, हीरालाल महतो, रेणु देवी, ओमप्रकाश प्रसाद व देवकुली गांव के अमर कुमार सिंह आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुंजन कुमार व डॉ. आयुषमान कुमार के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग