मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। गड़खा विधायक सह बिहार सरकार के श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम का पटना से छपरा आने के क्रम में जगह-जगह राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में मौजमपुर में मुखिया धर्मेदेव राय, सिंगही में राजद नेता शंभु राय, अजय राय, चिरांद में राजद नेता रामबाबू राय, रमेश राय, श्वेतांक बसंत पप्पू, अजीत राय, पूर्व मुखिया अजय राय आदि नेताओं द्वारा श्रम मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अब बिहार का समुचित विकास किया जाएगा। मुझे जो श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है, उस क्षेत्र में नए मुकाम स्थापित किए जाएंगे। साथ ही गड़खा विधान सभा क्षेत्र का भी हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग