राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में विशुनपुरा कला गांव के मुकेश कुमार सिंह, रीठ के टोला गांव की रिंकू देवी, बेबी देवी, दाउदपुर गांव के कमलेश महतो, लीलाधर गिरि के मठिया गांव के मोनू गोंड़ व हरि सुनर गोंड़ शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डॉ इरफान अहमद व डॉ. अमित कुमार तिवारी ने किया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग