राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से नगर पंचायत एकमा बाजार के शिवपुरी मुहल्ला से सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के मेरही गांव निवासी विवेक महतो व श्याम कुमार ठाकुर को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर व्यवहार न्यायालय के आदेश व एसपी के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव निवासी फरार वारंटी सर्वानंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया। फरार वारंटी सर्वानंद गिरि की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को मंडल कारा छपरा भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग