राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बृद्धि से एक तरफ लोगों को जहां बाढ़ की चिंता सताने लगी है। वहीं दूसरी तरफ सुखी पड़ी गंवई नदियों व नहरों में नदी के पानी की आवक से सिंचाई को लेकर परेशान किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। माँझी प्रखंड के मरहा पंचायत क्षेत्र में माही नदी के किनारे बसे गांव में वर्षा के अभाव में सुख रही फसलों के पटवन को लेकर चिंतित स्थानीय किसान बाढ़ का पानी की आवक देख उत्साहित हैं। चिंतित किसानों का कहना है कि नदी में पानी भर जाने से धान की फसलों के साथ साथ रबी की फसलों को भी सिंचाई के मामले में फायदा होगा। हालाँकि कुछ किसानों का कहना है कि नदी के जलस्तर में लगातार बृद्धि होने से बाढ़ की समस्या भी विकराल रूप ले सकती है। फिलहाल स्थानीय किसान कभी खुशी कभी गम के द्वंद में उलझे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग