संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राशन दुकान से समान खरीदकर घर लौट रहे युवक को गांव के ही कुछ अन्य युवकों ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा गांव का है।पीड़ित सोनु कुमार ठाकुर ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें चार लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि गांव के ही राशन दुकान से समान खरीदकर घर लौट रहा था।तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए अर्जुन प्रसाद,कामेश्वर प्रसाद,कन्हैया प्रसाद एवं आकाश कुमार लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया एवं पास में रखे तीन हजार रुपये भी निकाल लिए एवं मेरा बाउंड्री भी तोड़ दिए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग