बनियापुर में दो पक्षाें में हुई जमकर मारपीट, दो घायल डेढ़ दर्जन पर नामजद एफआईआर
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दो लोग जख्मी हो गए।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी गांव का है। दोनों पक्ष के लोगों द्वारा स्थानीय थाने में मामले की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे डेढ़ दर्जनों लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी शाहजहाँ खातून ने दर्ज कराई है।जिसमे पट्टीदारी के ही शमसुदीन अंसारी,काशिफ राजा,गुलाम अली,मो. नन्हे एवं इमराना खातून को नामजद कर बताया है कि उक्त नामजद मेरे दरबाजे के आगे जबरदस्ती नाली खोद रहे थे।जिसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए फैट-मुक्का से मारपीट करने लगे एवं गलत नियत से दुर्व्यवहार करने लगे। इस बीच बचाव में मेरी पुत्री आई तो नामजदों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी शमसुदीन अंसारी ने दर्ज कराई है।जिसमे बगल के ही महमुद अंसारी,रउफ अंसारी, मंजर आलम, इमाम हुसैन, शाहजहाँ खातून सहित एक दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि सभी नामजद लाठी-डंडे और तलवार से लैस होकर आए और जान मारने की नियत से मारपीट करने लगे।इस बीच बचाव में मेरी भवे आई तो नामजदों ने उसके साथ भी गलत नियत से मारपीट करते हुए गले से चेन नोंच लिया।दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग