पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगौली गाँव में बीती रात दो मवेशी पालक की तीन भैंस चोरी हो गयी । इस मामले में मवेशी पालक फागु साह के पुत्र गणेश साह द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है । जिसमें कहा गया है कि बीती रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब जब नींद खुली तो दरवाजे पर बंधी दो भैंस गायब थी ।थोड़ी ही देर बाद पता चला कि पड़ोस के संतोष मांझी की भी भैंस गायब हो गयी है ।काफी खोजबीन के बाद तीनों भैंस नहीं मिली। मवेशी पालक द्वारा दरवाजे से भैंस चोरी होने की आशंका जताते हुए अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है । पुलिस छानबीन कर रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग