राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया- पानापुर एसएच-104 मुख्य सड़क पर चैनपुर निरीक्षण भवन के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्तियों में पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा निवासी राजकिशोर भगत का पुत्र हिमांशु कुमार व चकिया निवासी मनी सिंह व विशाल सिंह शामिल है। हिमांशु कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गम्भीरवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घायल मनी सिंह व विशाल सिंह का प्राथमिक उपचार निजी क्लिनिक में हुआ है। मनी सिंह व विशाल सिंह को भी प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी दोनों बाइकों को ट्रैक्टर से लेकर थाना पहुंची।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग