राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ललिता देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि संध्या समय वह घर से बाहर शौच के लिए गई हुई थी उसी दौरान ललन साह ने गलत नियत से पकड़ कर छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर घर के सदस्य दौड़कर पहुचे तबतक ललन साह ने भी अपने घर से विनय साह, मनीष कुमार, नितेश कुमार, राजेन्द्र साह, प्रकाश तिवारी को बुला लिया। सभी लोग लाठी डंडे लेकर आये और मारपीट कर हमको तथा घर के सभी सदस्यों को घायल कर दिया। ललन साह ने मारपीट के दौरान कपड़ा फाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया तथा गले से मंगलसूत्र नोच लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग