- आरोपित उपभोगताओं पर विधुत विभाग को एक लाख तीन हजार रुपये की राजस्व क्षति करने का लगाया आरोप।
- कही बिना कनेक्शन की हो रही थी ऊर्जा चोरी तो कही मीटर बाईपास कर हो रहा था ऊर्जा का उपभोग।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिधुत ऊर्जा चोरी करने के मामले में बनियापुर प्रशाखा के जेइ पंकज कुमार सुमन ने बनियापुर थाने में आवेदन दे आधा दर्जन उपभोगताओं को आरोपित कर एक लाख 03 हजार रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया है। दिए आवेदन में जेई ने बताया है कि विधुत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध दल का गठन कर छापेमारी की गई। इस दौरान धोबवल में प्रदीप मांझी, अरुण कुमार आजाद एवं राजू मांझी तथा सुरौंधा के शिव कुमार मांझी द्वारा बिना कोई वैध कनेक्शन के मेन एलटी लाइन से सर्विस तार संयोजित कर बिधुत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जबकि जांच के दौरान मांगे जाने पर इन लोगों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वही धनगरहा में विद्या देवी एवं भिठ्ठी में नीरज कुमार राम द्वारा कनेक्शन तो लिया गया था। मगर मीटर बाईपास कर मेन एलटी केबुल से अलग सर्विस वायर संयोजित कर अनाधिकृत रूप से विधुत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था। जो बिधुत ऊर्जा चोरी के श्रेणी में आता है। इन सभी उपभोगताओं पर बिधुत अधिनियम के तहत कारवाई की मांग की गई है। छापेमारी दल में जेई पंकज कुमार सुमन के अलावे सहायक बिधुत अभियंता धीरज सती, जेएलएम सहदेव कुमार मनावबल, राजकिशोर सिंह, पंकज कुमार, अमलेश सिंह, दीपक कुमार, हरिकिशोर गिरी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग