- मेनू के अनुसार विद्यालय में एमडीएम नही बनने पर जताई नाराजगी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भुषाव पंचायत में गुरुवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम द्वारा सरकार प्रायोजित योजनाओं की जांच की गई। जहाँ कई योजनाओं में अनियमितता का मामला उजागर हुआ।अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय हंसराजपुर खुर्द में पाया गया कि मिड डे मील योजना के अंतर्गत मेनू के अनुसार भोजन नहीं बना था। मेनू के अनुसार गुरुवार को चावल, दाल एवं सब्जी बनानी है। जबकि विद्यालय में सब्जी के बदले दाल में ही आलू को काटकर डाला गया था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि केवल सब्जी का कोरम पूरा किया गया है। इस बावत विद्यालय के प्रभारी से पूछताछ की गई और आगे से मेनू के अनुसार ही भोजन बनवाने की हिदायत दी गई। इस दौरान नल जल योजना, मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,जनवितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी आदि योजनाओं की भी जांच की गई। जहाँ अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

फ़ोटो-(विद्यालय में पठन-पाठन एवं एमडीएम की जांच करते अंचलाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग