राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान रेलखंड पर स्थित ढाला संख्या 59 के समीप रेलवे ट्रैक के बीच एक महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। जिसकी पहचान नही हो सकी । मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एक महिला का शव अप और डाउन ट्रेक के बीच डियूटी के दौरान गैंगमैन ने देखा तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिया। स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस व छपरा जीआरपी को सूचना दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच शव को नही उठाया वह रेल पुलिस के अधिकार के अंदर का हवाला दिया। वही रेल पुलिस पहुची और शव को उसके अधिकार के अंदर नही होने के हवाला देकर नही उठाया। शव उठाने को लेकर रेलपुलिस और स्थानीय थाना पुलिस अपने-अपने सेक्सन को लेकर बाते बताये जाने लगी। हालांकि मृत महिला का शव दोपहर बाद तक रेलवे ट्रेक पर पड़ा रहा। वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बिरेन्द्र राम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। समाचार भेजे जाने मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग