सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। गौरा ओपी थाना क्षेत्र के सिसवां रसूलपुर आईडीबीआई बैंक के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए।बताया जाता है कि उक्त दोनों युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गए। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी शाबिर अहमद का पुत्र तौसीफ आलम तथा मुमताज अहमद का पुत्र इमरान अंसारी बताया जाता है।दोनों घायल युवको को आनन फानन में नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग