राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एकमा गांव के सोनी गुप्ता, भरहोपुर गांव के जितेन्द्र कुमार, हंसराजपुर गांव के कृष्णा राय, डोहर गांव की शहनवाज खातून, रसूलपुर गांव की मधु कुमारी, दाउदपुर गांव की हेवांती देवी, निशा कुमारी, मनीष ठाकुर, नसीरा गांव के मिथिलेश मांझी समेत 10 लोग शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. अमर कुमार गुप्ता व डॉ. आयुषमान कुमार के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग