राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा पुलिस के द्वारा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व पुलिस अवर निरीक्षक टिंकू कुमार के नेतृत्व में एकमा-सहाजितपुर सड़क पर एकमा प्रखंड के लगुनी मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया गया। पुलिस ने इस दौरान सहाजितपुर की ओर से आ रही एक बाइक और एक चार पहिया वाहन को संदेह होने पर सड़क पर घेर कर रोक दिया। बाइक व चार पहिया वाहन को छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे चार शराब तस्करों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने बाइक और चार पहिया वाहन से 51 बोतल अंग्रेजी शराब बियर बरामद किया है। वहीं पुलिस ने बाइक व चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार शराब के तस्करों क्रमशः जनता बाजार थाना क्षेत्र के वनपुरा गांव निवासी विभाकर शर्मा, रौशन कुमार, अनुज कुमार व ताजपुर टोले पृथ्वी नगर गांव निवासी विकास कुमार को मंडल कारा छपरा भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग