राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। भलुआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल महिला तारकेश्वर शर्मा की पत्नी राजान्ति देवी है। वहीं रामपुर महेश गांव निवासी गोलू कुमार मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल दोनों व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल व्यक्तियों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराया है। महिला ने अपने देवर सहित अन्य परिजनों पर हिस्सेदारी के विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग