राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर- पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 27 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस को बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे चाइल्ड लाइन, वाराणसी को सुपुर्द किया गया। 27 अगस्त, 2022 को रेल मदद की सूचना पर गाड़ी सं. 12558 से पनियहवा-बाल्मीकि नगर के मध्य गिरे एक व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा समुचित चिकित्सा सहायता प्रदान करते हुए घायल व्यक्ति को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 26 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा गाड़ी सं. 19037 के शयनयान श्रेणी से एक बोरी में रखा 14 अदद शराब बरामद कर आबकारी विभाग को अग्रिम कार्यवाही सुपुर्द किया गया। 26 अगस्त, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी ने गाड़ी सं. 12561 से यात्री का छूटा हुआ दो बाक्स बरामद कर मंडल रिजर्व पोस्ट, वाराणसी पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी सं. 11061 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर बलिया पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 29 अगस्त, 2022 को गाड़ी सं. 14005 के भटनी स्टेशन पर आगमन पर शयनयान श्रेणी कोच से 30 पैकेट अमानक गैलेक्सी ब्रांड का पानी बरामद कर सी.एच.आई., भटनी को अग्रिम कार्यवाही सुपुर्द किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग