राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जलालपुर के रुसी गम्हरिया मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 21 वां अंचल सम्मेलन आयोजित

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

जलालपुर (सारण)। प्रखंड के रूसी गम्हरिया ग्राम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 21 वां अंचल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए भाकपा के राज्य सचिव सुरेंद्र सौरभ ने कहा कि भारत कई धर्मों का देश है। यहां पर कई बोलियां व कई भाषाएं बोली जाती हैं। लोग अलग अलग खानपान का प्रयोग करते हैं। अलग-अलग तरह की पोशाके पहनते हैं। अलग अलग त्योहार मनाते हैं। भारत मिली-जुली संस्कृति का देश है। लेकिन आज कोशिश की जा रही है कि इस मिली-जुली संस्कृति को कुचल दिया जाए ,रौंद दिया जाए। उन्होने कहा कि 8 साल पहले जब वे सत्ता में आए थे तो कहा करते थे कि हम स्विट्जरलैंड से काला धन लाएंगे। लेकिन पिछले दिनों संसद में सरकार से इस बावत पूछा गया तो वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं है। जबकि 2014 में 7000 करोड़ रुपए स्विस बैंक में भारतीयों के जमा थे। आज यह आंकड़ा 21000 करोड़ रुपए से भी ऊपर का हो गया है। इस सरकार में गरीब और गरीब होते चले गए हैं, जबकि चंद घराने, कारपोरेट लोग अमीर से अमीर होते जा रहे हैं। वहीं बढती महंगाई से आम लोगों का जीना दूभर हो रहा है। उन्होने बढती मंहगाई पर केन्द्र सरकार को आड़े हाथो लिया। संचालन पूर्व मुखिया राजेश राय ने किया। कार्यक्रम में जिला सचिव रामबाबू सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य व अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, नागेंद्र राय, पप्पू सिंह कुशवाहा, मुखिया नागेंद्र माझी, विजय राय,सुरेमध साह , संजय राम, सुल्तान खान ,अख्तर अली, अच्छेलाल मांझी, प्रभात पांडेय मुखिया प्रतिनिधि भी उपस्थित थें।