नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के केवटियाँ गांव के एक युवक की मौत बिजली की करेंट लगने से शनिवार के सुबह हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार केवटियाँ गांव निवासी 35 वर्षीय उपेन्द्र राय घर से निकल कर अपने खेत में काम के लिए जा रहा थे इसी क्रम में घर के पास में ही ट्रांसफॉर्मर के लगे तार नीचे की ओर झूल रहे थे उसी के सम्पर्क में आते ही वह छटपटाते हुए जमीन पर लुढ़कते गये आनन फानन लोग पीएचसी लेकर गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया वही परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के लापरवाही से मौत हुई है वही मृतक मजदूरी करके भरण पोषण करता था अब उसके परिवार के सामने दुख का पहाड़ खड़ा हो चुका है मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे है जो अपने पिता के शव से लिपट कर दहाड़ मारकर रो रहे थे जिसको देख वहां उपस्थित सभी लोगो की आंखे भर आयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग