पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के सेमरी गांव निवासी सोनालाल महतो पिता दशरथ महतो गुरुवार को नासिक में आई बाढ़ के पानी में दहने से गुरुवार को मौत हो गई। शुक्रवार को नासिक में मृत युवक का शव पानी से निकाला गया। जैसे ही नासिक से मृत युवक की तस्वीर शुक्रवार के शाम मशरक के सेमरी में परिजनो के पास पहुंची लोग दहाड़े मार रोने लगे। आसपास के लोग पहुंच परिजनो को सांत्वना देने में जुटे। ग्रामीण मुकेश कुमार सिंह शिक्षक ने बताया की सोनालाल नासिक में एक दशक से रहता था । वहा वह फिटर का काम करता था । पत्नी और दो बच्चे साथ रहते थे। तीन भाइयों में बड़ा होने की वजह से परिवार का भरण पोषण उसी के जिम्मे था। वृद्ध मां बाप सहित छोटे भाई गांव पर है। शव को गांव लाने की कोशिश में परिजन लगें हुएं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग