पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार भूमी विवादों के निपटारे को जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने पहुंचे फरियादियों की फरियाद को बारी बारी से सुना। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि आज के जनता दरबार में 3 नया मामला दर्ज कराया गया जिसको जांच-पड़ताल और विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करने को रजिस्टर्ड कर लिया गया वही पहले से 5 मामले सुनवाई में लंबित थें जिनपर सुनवाई करते हुए 4 का निष्पादन कर दिया गया वही एक को कागज़ात जांच-पड़ताल के लिए रखा गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमी विवादों के निपटारे को हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें थाना क्षेत्र के वैसे जिनको भूमी विवाद हैं वे इसका लाभ उठा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग