पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केन्द्रीय विद्यालय मशरक में शनिवार को प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में “कम्युनिटी आउटरीच डे” पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरीय शिक्षक डीएन राम, त्रिवेणी प्रसाद, चंद्र प्रकाश गुप्ता, श्रीमती विनीता कुमारी मौजूद रहे। सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वछता के विषय में समाज के लोगों को जागरूक किया और जागरूकता का संदेश दिया। केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक डीएन राम ने बताया कि सामुदायिक आउटरीच दिवस का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय स्वच्छता उत्सव में एकजुट करना हैं। विद्यालय में शुरूआत स्वच्छता पर हुई इसके बाद हम होंगे कामयाब होगी स्वच्छता चारों ओर के नारे लगा जागरूक किया गया। स्वच्छ पर्यावरण पर छात्र मार्च निकालकर समुदाय को जागरूक किया गया। प्राचार्य ने अभियान की सफलता को लेकर शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। वही छात्रों ने घर पर महिलाओ व बच्चो को स्वच्छता के सम्बंध में विशेष जानकारी दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग