- शिविर में दिव्यांगजनो को उपलब्ध कराई जाएगी प्रमाणपत्र
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आगामी 05 सितंबर को बनियापुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिव्यांगजनो के सर्वेक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आवश्यकता अनुसार दिव्यांगों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता दीपू चतुर्वेदी ने बताया कि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बनियापुर प्रखंड अंतर्गत दिव्यांगजानो को काफी लाभ मिलेगा।शिविर के आयोजन को लेकर सारण समाहरणालय अंतर्गत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा भी सूचना जारी की गई है। जिसमें बीडीओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।दिव्यांगजनो का सर्वेक्षण एलिम्को कानपुर की देखरेख में होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग