राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुत्र को मारपीट कर जख्मी किये जाने के मामले में पीड़ित माँ ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दो लोगों को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के मानोपाली का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता संध्या देवी ने बताया है कि मेरा पुत्र विक्की कुमार शौच के लिये जा रहा था।तभी पड़ोसी अरबिंद कुमार एवं उसका साथी अरबिंद राय मेरे पुत्र को पकड़कर मारपीट करने लगे।हल्ला- गुल्ला की आवाज पर मैं पहुँची तो मेरे साथ भी मारपीट करने लगे। आसपास के लोग जुटे तबतक दोनों आरोपित फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग