राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। केजीएस सीमेंट कम्पनी के तत्वावधान में वैभव हार्डवेयर कोहड़ा के परिसर में सुशील गिरी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के राज मिस्त्रियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मकान हो या किसी भी प्रकार के निर्माण- कार्य, उनमें राज-मिस्त्रियों का अहम योगदान होता है। ऐसे लोग निश्चित रूप से सम्मान के पात्र हैं। कार्यक्रम में लियाकत मियां, राम अयोध्या पंडित, प्रभु पंडित, लडन खान, रामबाबू पंडित, धर्मेंद्र राय, बेचू गिरी, कमल राय, नकुल गिरी समेत अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग