राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। पहलेजा घाट धाम पर पूजा करने पहुंचे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरों ने चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद जब मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला तब वैशाली जिला हाजीपुर मीनापुर के राजू सिंह के पुत्र अजय कुमार ने पहलेजा ओपी पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। सूचक के आवेदन पर प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। सूचक का कहना है कि वह पूजा करने के लिए अपना हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से यहां पहुंचा था इसी बीच चोरों ने उसका मोटरसाइकिल गायब कर दिया। ओपी पुलिस पहलेजा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। सावन के महीना में हरिहर नाथ मंदिर के समीप से एक माह में चोरों ने आधा दर्जन से ऊपर मोटरसाइकिल चुरा लिया था। इस संबंध में कई प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। घर के बरामदे से बाइक चोरी पानापुर| पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी निवासी शिक्षक सरोज कुमार प्रसाद की स्प्लेंडर प्लस बाइक घर के बरामदे से चोरी हो गई। पुलिस को दिए आवेदन में सरोज कुमार प्रसाद ने कहा है कि रोज की तरह बरामदे में बाइक लगाकर पूरा परिवार सो गया। अगले दिन सुबह में उठे तो बाइक गायब हो गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग