राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के गढिय़ा छित्रौली गांव में छापेमारी कर 97 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि एक अन्य धंधेबाज पुलिस को देख कर फरार हो गया। धंधेबाज उक्त गांव के उमेश साह व फरार धंधेबाज संतोष साह बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 97 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शराबियों व शराब के धंधेबाजों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग