राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/पटना। शिक्षक दिवस पर सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच के द्वारा आयोजित बिहार केसरी सम्मान सह रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन राजधानी पटना में किया गया। जिसमें बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें छपरा से नूतन देवी (पति कृष्णा कुमार वैष्णवी) को बिहार केसरी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कालिदास रंगलाय पटना में किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन साहनी समाज कल्याण मंत्री, बिहार सरकार, और श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री, बिहार सरकार) और विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद (पूर्व न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय) मौजुद रहे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग