राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। शिक्षक दिवस के मौके पर सोमवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोरहा में अवकाशप्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जदयू के जिला महासचिव अभिषेक रंजन सिंह एवं विद्यालय परिवार के सौजन्य से आयोजित इस सम्मान समारोह में अवकाशप्राप्त शिक्षक कृष्णकुमार मिश्र, धर्मेंद्र कुमार सिंह अंशु, पूर्णचंद्र पांडेय, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं ललन राम को अंगवस्त्र एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिषेक रंजन सिंह ने कहा कि एक सभ्य एवं सुसज्जित समाज के निर्माण में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। हमे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जानेवाले शिक्षक ही है और वे सभी के लिए सदा आदरणीय हैं। इस मौके पर पूर्व मुखिया सभापति राय, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय, पप्पू सिंह, अनिल मल्होत्रा, सुरेश कुमार यादव, आरती शर्मा, अनिल कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग