राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण। प्रखंड के तरैया-अमनौर एसएच-104 के किनारे नारायणपुर मां भगवती स्थान परिसर में सोमवार को कलशयात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। सार्वजनिक अखंड अष्टयाम प्रारंभ होते ही गांव का पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अखंड अष्टयाम प्रारंभ होने से पूर्व यज्ञस्थल से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 501 महिलाएं व युवतियां रंग बिरंगी परिधानों में हाथ में कलश लेकर जय श्री राम, जय माता दी का जयकारा लगाते हुए चल रही थी। कलशयात्रा नारायणपुर शिव मंदिर होते हुए मही नदी घाट पहुंची। जहां आचार्य सुकेश्वर द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरी की गई। कलशयात्रा में श्री श्री 108 श्री खरेसरी बाबा, मुख्य यजमान श्री भगवान पंडित सपत्नीक, बीडीसी प्रतिनिधि प्रियरंजन युवराज, बालेश्वर पंडित, दिलीप गुप्ता, गौरी शंकर, रामजी सिंह, दिनेश साह, बिंदु महतो, शिवराज महतो समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग