- एलिम्को कानपुर की देखरेख में किया गया सर्वेक्षण
- शिविर में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाली, प्रखंड प्रमुख, बीडीओ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांगजनो के सर्वेक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ सैकड़ो की संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पहुँच अपना जांच कराए। लगभग पांच सौ दिव्यांगों की जांच करने की बात बताई गई। जिसमें से कई लोगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया गया। दिव्यांगजनो का सर्वेक्षण एलिम्को कानपुर की देखरेख में किया गया। इसके पूर्व शिविर का उदघाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार ओझा, प्रमुख मंजूषा ओझा, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में समाज के वंचित वर्ग के लोग भी सम्मान पूर्वक जीवन निर्वाहन कर सके। इसको लेकर सरकार कृतसंकल्पित है। जिसको लेकर समय-समय पर दिव्यांग भाइयो और बहनों के लिये शिविर का आयोजन किया जाता है। साथ ही सर्वेक्षण के आधार पर सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराई जाती है। ट्राइसाइकिल एवं अन्य सामग्री को प्राप्त कर दिव्यांगजन आत्मनिर्भर होंगे और अपने रोजमर्रा के कार्यो को सहूलियत के साथ निबटारा कर सकेंगे। इस दौरान सांसद द्वारा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य शिक्षा आदि के क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया गया। मौके पर भाजपा नेता शशिभूषण सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, दीपू चतुर्वेदी, कान्तु ठाकुर, सोनू तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

फ़ोटो-(शिविर को संबोधित करते सांसद, दिव्यांग को प्रमाण पत्र प्रदान करती प्रमुख


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग