- समापन सत्र में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चहक प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के तहत चल रहे प्रखंड के चार केंद्रों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को उत्सवी माहौल में समापन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आनंददायी गतिविधियों के माध्यम से वर्ग 01 के नवनामांकित बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की जानकारी प्रदान करना बताया गया। इस दौरान उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रजौली केंद्र पर समापन सत्र के दौरान सर्वप्रथम केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। साथ ही सभी प्रशिक्षुओ को कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही प्रशिक्षण के दौरान बताए गए गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर नियमित रूप से नवनामांकित बच्चों के बीच कराने की अपील की गई। ताकि बच्चों के प्रारंभिक ज्ञान को बढ़ाया जा सके। मौके पर मेंटर उदय कुमार सिंह प्रशिक्षक उमेश कुमार,विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
फ़ोटो(समापन सत्र के दौरान मेंटर को सम्मानित करते प्रशिक्षु शिक्षक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग