बनियापुर में बाजार से लौट रहे युवक को मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल रेफर, एफआईआर दर्ज
बनियापुर(सारण)। बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के मछगरा गांव का है। पीड़ित चंदन महतो ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पिता-पुत्र सहित दो लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि बाजार से घर जा रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए गांव के ही जनार्दन पांडेय और उनके पुत्र प्रमोद पांडेय अपने घर के सामने घेर लिये और मेरे ऊपर रॉड एवं लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद इलाज के लिये मुझे रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग