बनियापुर पुलिस ने कोर्ट से निर्गत वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया।थानाध्यक्ष रितेश मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी राम नरेश सिंह हैं। जिनपर न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट निर्गत था। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग