एकमा थाने के अधिकारी मिले कोरोना पॉजिटिव, चौथे दिन सीएचसी में 10 लोगों का हुआ रैंडम कोविड-19 टेस्ट
केके सिंह सेंगर की रिपोर्ट
एकमा (सारण)। एकमा इलाके में कोरोना वायरस संक्रमित मरिजों का मिलना लगातार जारी है। लगातार चौथे दिन भी एकमा थाना सहित प्रखंड क्षेत्र के 10 संदिग्ध लोगों का रैंडम कोविड 19 किट से टेस्टिंग की गई। जिसमें मंगलवार एकमा थाने के एक एएसआई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि मंगलवार को फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में संदिग्ध 10 लोगों की रैंडम कोविड 19 टेस्ट में एकमा थाने में तैनात एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। जबकि क्षेत्र के शेष नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी। उधर लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों से प्रखंड, अंचल, सीएचसी, थाना, नगर पंचायत सहित बाजार और गांवों के लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सीएचसी की दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा नवादा के एक, आमडाढी के एक और लाकठ छपरा के तीन लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग