राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना कहर: सारण में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दरियापुर के प्रतापपुर समेत चार प्रखंडों के पांच गांव के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

कोरोना कहर: सारण में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दरियापुर के प्रतापपुर समेत चार प्रखंडों के पांच गांव के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

छपरा(सारण)। जिले में कोरोना वायरस यानी कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जहां भी कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहा है, उस गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए गांव के परिधि को सील कर दिया जा रहा है। ताकि कोरोना के प्रभाव को रोका जा सके। मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर प्रखंड के प्रतापपुर गांव में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव होने पर संक्रमित मरीज को सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। इसके बाद प्रतापपुर गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। जहां गांव के परिधि को डीएम के निर्देश पर प्रतापपुर में संक्रमित स्थान के उत्तर अखिलेश तिवारी का मकान, दक्षिण में अनुसूचित जाति बस्ती तथा पूरब और पश्चिम में रास्ता तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।

दिघवारा के ग्राम मिल्की के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

 दिघवारा प्रखंड के ग्राम मिल्की में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में वर्णित स्थल के उत्तर में ग्रामीण सड़क, दक्षिण में परती जमीन, पूरब में परती जमीन और पश्चिम में ग्रामीण गली तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।

एकमा के ग्राम लाकट छपरा एवं आमडाढ़ी गांव के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

 जिले के एकमा प्रखंड के ग्राम लाकट छपरा में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में ग्राम लाकट छपरा के उत्तर में हरिजन टोली, दक्षिण में फील्ड, पूरब में छठ घाट मेन रोड और पश्चिम में सिफल बाबा के स्थान तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावे प्रखंड के ग्राम आमडाढ़ी में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना परके निर्देश के आलोक में ग्राम आमडाढ़ी के उत्तर में नहर, दक्षिण में काली स्थान, पूरब में हड़ताल बाबा का स्थान और पष्चिम में कर्णपुरा सिवान तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।

तरैया के ग्राम भगवानपुर के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित

जिले के तरैया प्रखंड के ग्राम भगवानपुर में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना पर डीएम के निर्देश के आलोक में ग्राम भगवानपुर में संक्रमित स्थल के पूरब में  विनोद गिरी, किषुनदेव गिरी, गौरीषंकर गिरी एवं अन्य का मकान, पश्चिम में राम लायक गिरी, गणेष गिरी, भुनेश्वर गिरी एवं अन्य का मकान, उत्तर में पुण्यदेव गिरी, मंजीत कुमार गिरी,राजकेश्वर भारती एवं अन्य का मकान तथा दक्षिण में खेत तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।

दरियापुर, दिघवारा, एकमा व तरैया बीडीओ व सीओ को गांव को लॉक करने का निर्देश, पलायन एवं प्रवेश पर रहेगी नजर
जिलाधिकारी ने दरियापुर, दिघवारा, एकमा, तरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निदेर्शित किया है कि समस्त आवागमन मार्गो को संबंधित मुखिया एवं वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया है कि इसका दायित्व डाॅ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है। इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया गया है।