- कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा सफल।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 65 लीटर देशी शराब के साथ बाइक को जब्त किया है। जबकि शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के उस्ती का है। एसआई आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें उस्ती निवास बंटी कुमार सिंह को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली की बंटी कुमार सिंह अपनी बाइक पर शराब लाद उस्ती काली मंदिर के पास खड़े है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुँचा। इस बीच पुलिस को देख कारोबारी बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया।मगर भागने में सफल रहा।तलाशी के क्रम में बाइक पर लदे बोरी से 65 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग