राष्ट्रनायक न्यूज।
बसंतपुर (सिवान)। शिक्षिका ने मोबाइल नंबर देने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट व जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में खेढ़ावा निवासी जटाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह को आरोपित किया गया है। उसने कहा है कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। विद्यालय जा रही थी। इसी दाैरान प्रिंस सिंह पुरानी चेमनी के पास उसे रोक लिया और कागज पर लिखा अपना मोबाइल नंबर देने लगा। जब इसका विरोध किया तो मारपीट की। पापा और भाई को जान से मारने की धमकी दी गयी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग