राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में किसानों को हो रहीं समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बीडीओ डॉ सत्येंद्र परासर ने विभिन्न बैंकों के मैनेजर व बैंकरों के साथ मिलकर किसानों के हित में अधिक से अधिक केसीसी लोन देने पर विचार किया गया। बैठक में जीविका दीदी के एसएचजी बचत खाता व सीसीएल करने पर चर्चा हुई। पीएम स्वनिधि, मुद्रा लोन आदि पर भी चर्चा हुई व वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में केनरा बैंक के मुकेश कुमार, यूको बैंक के प्रेम रंजन कुमार, बंधन बैंक के मैनेजर मुस्तफा, उतर बिहार ग्रामीण बैंक के ज्ञानचंद पटेल, सत्यानंद प्रियदर्शी, प्रिंका कुमारी, जीविका के संतोष कुमार, कृषि पदाधिकारी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग