राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर देश में गिरती हुई कानून व्यवस्था,महिला उत्पीड़न तथा बेरोजगारी के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सातवां जिला सम्मेलन मंगलवार को इसुआपुर में हुआ। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साथी रामपरी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार समाज तथा कौमी एकता को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में महिला की अग्रणी भूमिका होने की बात कही। वहीं जिला मंत्री के गैरमौजूदगी में साथी गीता सागर राम ने प्रतिवेदन पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रतिवेदन में 3 वर्षों के काम का रिपोर्ट पेश किया गया। वहीं 3 वर्षों के कार्य का टारगेट बनाया गया। नई कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें गीता सागर राम को सर्वसम्मति से पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं जिला सचिव गायत्री देवी समेत 17 सदस्यों की कमेटी का गठन भी किया गया। गंगासागर राम तथा सुभाष मांझी को खेत मजदूर यूनियन की ओर से अभिनंदन किया गया। समापन गीता सागर राम ने किया। सम्मेलन को कविता देवी, मंजू देवी, ज्ञान्ती देवी, कीर्ति देवी, सरिता शर्मा गोमती देवी, जगमणि देवी तथा रेशमा देवी ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग