राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के महम्मदपट्टी नदी के किनारे पुलिस ने छापेमारी कर 91 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त धंधेबाज गौरा ओपी थाना क्षेत्र के देव बहुआरापट्टी निवासी जवाहिर महतो के पुत्र पुण्यदेव महतो बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नदी किनारे छापेमारी कर 91 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस कार्रवाई के दौरान अन्य शराब के धंधेबाजों में गिरफ्तारी की सूचना के बाद हड़कंप मचा रहा। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शराबियों व शराब के धंधेबाजों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़ जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग