पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाईलैंड से सम्मानित होने के बाद मशरक पहुंचे प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डॉ राम प्रकाश का मशरक वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जबकि इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रौशन करने पर बधाई देने कई गणमान्य लोग पहुंचे। बधाई देने वालों में बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, प्रखंड प्रमुख मंटू सिंह, जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद सहित अन्य शामिल हैं। डॉ राम प्रकाश ने बताया कि केंट फार्मास्यूटिकल्स के तत्वाधान में थाईलैंड की राजधानी बैकाक स्थित होटल सेंटर पटाया में आयोजित चार दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य विश्व में होमियोपैथी चिकित्सक का चरणबद्ध तरीके से विकास और वैज्ञानिक बदलाव लाना था। आने वाले दिनों में चैलेंजेज बढते जा रहे हैं। बढती जटिलताओं के बीच होमियोपैथी को जन जन तक पहुंचाने की कोशिश को लेकर कांफ्रेंस में दुनियाभर के चिकित्सक शामिल हुए। जिसमें दर्जनों चिकित्सक को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग