राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने साठ लीटर देशी शराब बरामद किया है। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहला नदी के समीप का है। एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी रमेश यादव को आरोपित किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार धंधेबाज पुलिस को देख भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया। तबतक बाइक पर शराब लदी बोरी फेंककर भागने में सफल रहा।बोरी की तलाशी की गई तो उसमें से साठ लीटर देशी शराब बरामद हुआ। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग