संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अनन्त चतुर्दशी का पर्व गाजे-बाजे के साथ धूम-धाम से मनाया गया।सुबह से ही श्रदालु भक्तो की चहल कदमी से मुख्य बजार गुलजार रहा। श्रद्धालु भक्तो ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बजार से फल, मिठाई, सेवई, आटा, अनन्त का धागा आदि की खरीददारी की। अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु के अनन्त रूप की पूजा की गई। शास्त्री बृजभूषण पाण्डेय ने बताया की मान्यता है की जो भी भक्त पुरे मनोयोग से इस व्रत को करता है उनके सभी पाप कर्म और कष्ट दूर हो जाते है। वही धन- धान्य की प्राप्ति होती है। कई गाँवों में सार्बजनिक स्थल पर पुरे गाँव के लोग एकत्रित हो कर कथा वाचन का श्रवण किये तो कई जगहों पर लोग अपने घर पर भी अनन्त भगवान का कथा वाचन कराये। इस दिन भगवान बिष्णु की पूजा कुश की शेषनाग बनाकर की जाती है। अनंत पर्व को लेकर चारो तरफ दोपहर बाद तक माहौल भक्तिमय बना रहा।किशोर- किशोरियो में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

फ़ोटो(कथा वाचन के दौरान शामिल पुरोहित और भक्तगण)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग