राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। उच्च विद्यालय मढ़ौरा में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड स्तर पर गठित अठारह निर्णायक समिति की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। पेंटिंग, सामान्य ज्ञान, क्रासवर्ड, हिन्दी निबंध, आशु भाषण, स्पेलिंग कॉम्पटीशन के लिए जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता संपन्न हुई। जूनियर वर्ग छ: से आठ तक में विभिन्न विद्यालयों के सम्मिलित छात्र- छात्राओं में कुल बारह एवं सीनियर वर्ग नौ से बारह तक के सम्मिलित छात्र छात्राओं में से कुल बारह छात्र- छात्राओं का चयन जिला स्तर पर 12 एवं 13 सितम्बर को होनेवाली तरंग प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग