संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सीपीआई का 14 वां जिला सम्मेलन 10 व 11 सितंबर को बंगाली भिठ्ठी, बनियापुर में संपन्न होगा। इसकी जानकारी देते हुए सीपीआई के सारण जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा की शनिवार 10 सितंबर को पहले दिन दिन में 3:00 बजे से आम सभा होगी इससे पूर्व झंडोत्तोलन तथा शहीद वेदी पर माल्यार्पण से सम्मेलन का आगाज होगा आम सभा को सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामबाबू कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य केदारनाथ पांडे सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र सौरव वरिष्ठ सीपीआई नेता दुल्हन प्रसाद सिंह आदि आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सम्मेलन का प्रतिनिधि सत्र प्रारंभ होगा जो 11 सितंबर तक जारी रहेगा इस सम्मेलन में सारण जिले के जिले भर के चुने हुए प्रतिनिधि शिरकत करेंगे सम्मेलन में जिले की ताजा राजनीतिक स्थिति राज्य की राजनीतिक स्थिति तथा सारण जिले के विभिन्न जनसमस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव पर बहस के उपरांत इसे पारित किया जाएगा। इस सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग