- भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए कहा
राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए वीडियो सुधीर कुमार ने पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक की बैठक के दौरान अंचल पदाधिकारी रवि शंकर पांडे, पंचायती राज पदाधिकारी साइमन प्रजक्ता भी उपस्थित रहे। बीडीओ ने सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के काम में तेजी लाने को कहा। बीडीओ ने कहा की पंचायत में जहां जमीन उपलब्ध हो उनकी जानकारी प्रखंड और अंचल कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए । जमीन की जानकारी के बाद अंचल कार्यालय से जमीन की मापी व अन्य कार्यों को पुरा कर प्रस्ताव जिला को भेजा जाएगा। बैठक में बीडीओ ने चयनित चार पंचायत में लोहिया स्वच्छता बिहार मिशन का कार्य शीध्र शुरु कराने को लेकर भी बात की। वहीं अन्य पंचायत से भी कुड़ा प्रबंधन संयंत्र लगाने के लिए जमीन की उपलब्धता की जानकारी मांगी। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष परमात्मा राय, मुखिया मिथिलेश सिंह, भृगुनाथ सिंह, पन्नालाल सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सुनिल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मो. शोहराब, हरेश पासवान, अमरजीत प्रसाद, मो महफूज सहित अन्य पंचायतों के मुखिया व प्रतिनिधि उपस्थित थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग