राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। बोर्ड मध्य विद्यालय गड़खा के प्रांगण में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ गड़खा के प्रखंड अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी सह जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संघ का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष शिवनाथ राय, कार्यकारी सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष उदय कुमार, उप संयोजक मोहन मांझी, महासचिव मुस्लिम अंसारी ,कार्यकारिणी उप सचिव रंजीत कुमार, कार्यालय सचिव विनोद कुमार और अजय कुमार राय मीडिया प्रभारी सरोज कुमार तथा उप संयोजक लाल बहादुर राय को जिम्मेदारी दी गई। तरुण कुमार चौधरी, कुमारी बबीता, जितेन्द्र कुमार सिंह, तनवीर अख्तर मंजर इमाम, रेयाज अहमद हाशमी, महेश कुमार सिंह अनिता कुमारी आदि ने नए पद मिले सदस्यों को बधाई दी।बोर्ड मध्य विद्यायल गड़खा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग