राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शनिवार की सुबह चोर के संदेह में ग्रामीणों ने दो चोर को पकड़ दाउदपुर पुलिस को शॉप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि पाकड़ साह के घर मे चोरी की घटना हुई थी सुबह पीड़ित ने सोर मचाया तो ग्रामीणों ने गांव ही के दो युवक संदेह के आधार पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये चोर उसी गांव के बीरबल साह का पुत्र विकाश कुमार जबकि दूसरा उमेश ठाकुर का पुत्र राजकुमार ठाकुर बताया जाता है। दोनो अभ्युक्त से स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित दाउदपुर थाना में लिखित शिकायत नही दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग